बीएसपी में नौकरी पाने बेरोजगार हुआ 27 लाख की ठगी का शिकार
रायपुर
भिलाई स्टील प्लांट के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने के चक्कर में दो ठगों ने कमल विहार के रहने वाले एक बेरोजगार से 27 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। युवक ने सिविल लाइन थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने धोखााधड़ी का मामला दर्ज कर दोनों युवकों की लाश में जुट गई है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमल विहार का रहने वाला हरीश रात्रे कुछ समय से नौकरी की तलाश में भटक रहा था कि नोहर सोनवानी और चंद्रशेखर सेन से उनकी मुलाकात हुई। दोनों युवकों ने उसे अपने झांसे में लेते हुए भिलाई स्टील प्लांट के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 16 नवंबर 2019 से 27 नवंबर 2020 के बीच उससे घड़ी चौक के पास बुलाकर 26 लाख 80 हजार रुपये वसूल लिए। रुपये देने के बाद युवक लगातार नौकरी का इंतजार करता रहा, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर दोनों युवकों के शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

पाठको की राय